• Tue. Mar 10th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

पीएम श्री कन्या शाला,ओड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस; नपा प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

ओड: आणंद
स्थानीय पीएम श्री कन्या शाला, ओड में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।मुख्य अतिथि और ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओड नगरपालिका के अध्यक्ष संजयभाई और पार्षद भावनाबेन पटेल उपस्थित रहे।

संजयभाई और भावनाबेन के कर-कमलों द्वारा तिरंगा फहराया गया और सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
बच्चों को उपहार और प्रोत्साहन
समारोह के दौरान पार्षद भावनाबेन पटेल ने स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया और सभी विद्यार्थियों को अपनी ओर से विशेष उपहार भेंट किए। बच्चों ने उपहार पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रति उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार की सभी ने सराहना की।
सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बाल वाटिका की नन्ही छात्राओं ने ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य का निर्देशन वर्ग शिक्षक बंकेश पटेल द्वारा किया गया था। छोटी बालिकाओं की इस शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *