फतेहपुर सीकरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को मंडल कार्यालय फतेहपुर सीकरी पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष ओमकान्त डागुर की अध्यक्षता में आयोजित |

पार्टी की नीतियों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी भूप सिंह इन्दोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो अपनी अंत्योदय की नीति और राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर अडिग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास और इसकी स्थापना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूप सिंह, सोनू चौधरी, भूपेंद्र जादौन, अमरसिंह प्रधान, चंद्रशेखर प्रधान, सोनू प्रधान, राजेश प्रधान, मुकेश प्रधान, जितेंद्र प्रधान, और बंटी प्रधान मौजूद रहे।

इसके अलावा बिलशन कुशवाह, ललित चौधरी, अनेक बघेल, उमाशंकर, प्रदीप डागुर, कमल महुरा, हेमंत, अशोक लोधी और नरेश कोली सहित भारी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

