रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
अछनेरा (आगरा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार तेज होती जा रही है। विकास खंड अछनेरा के अंतर्गत ग्राम लोहकरेरा से अटूस तक बनने वाली महत्वपूर्ण सड़क का क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

1.77 करोड़ की लागत से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि ग्राम लोहकरेरा से वाया नगला फूंसी होते हुए अटूस ग्राम तक जाने वाला यह 2.6 किलोमीटर लंबा मार्ग अब पूरी तरह आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 1 करोड़ 77 लाख रुपये है।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी अब शहरों की तर्ज पर मजबूत और चौड़ी होंगी। हमारा संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र का हर मार्ग गड्ढा मुक्त और बेहतर हो।”

जनता की पुरानी मांग हुई पूरी
इस मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। विधायक के प्रयासों से शासन द्वारा इसे प्राथमिकता पर रखते हुए स्वीकृति प्रदान की गई। कार्य प्रारंभ होने से लोहकरेरा, नगला फूंसी और अटूस सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे मौजूद
शिलान्यास के इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, डॉ. दीपक छोकर, देवेन्द्र सिंह, उदयवीर सिंह, अवर अभियंता विनय सिंह, वीरेन्द्र प्रधान, संदीप प्रधान, चीकू प्रधान, अरविंद शर्मा भिलावटी, प्रमोद ठाकुर प्रधान, दीपचंद जाटव, ओमप्रकाश वर्मा प्रधान, राजन सिंह प्रधान, नीनुआ पहलवान, जय सिंह अमीन, कमरुआ पहलवान, उदयवीर सरपंच, जेपी शर्मा, मेजर उत्तम सिंह, लीलाधर शर्मा, कुमेंद्र वर्मा मास्टर, मास्टर भूरी सिंह, हरनाम मास्टर, शिव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

