• Tue. Jul 7th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

कुकथला में सिंचाई विभाग ने शुरू कराया नाला सफाई कार्य, तीन गांवों को जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत

ByKarmveer Singh

Jun 7, 2026
कुकथला में सिंचाई विभाग ने शुरू कराया नाला सफाई कार्य, तीन गांवों को जलभराव से मिलेगी बड़ी राहतकुकथला में सिंचाई विभाग ने शुरू कराया नाला सफाई कार्य, तीन गांवों को जलभराव से मिलेगी बड़ी राहत
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा)। आगरा टर्मिनल नहर से निकलने वाले करीब तीन किलोमीटर लंबे नाले की सफाई का काम सिंचाई विभाग द्वारा शुरू करा दिया गया है। किसान नेताओं और ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार कुकथला और आसपास के क्षेत्रों को जलभराव की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। इस कार्य की शुरुआत होने से कुकथला के ग्रामीणों में भारी खुशी का माहौल है।

कुकथला और आसपास के गांवों का पानी इसी नाले से होता है पास

भौगोलिक स्थिति के अनुसार, आगरा टर्मिनल नहर से यह लगभग तीन किलोमीटर लम्बा नाला निकलकर गांव कुकथला के बीच से होते हुए वेस्टर्न डिस्प्रेशन ड्रेन में जाकर मिलता है। बरसात के दिनों में गांव कुकथला, भिलावटी, नगला कुकथला सहित गांव नागर व कठवारी के आंशिक हिस्से का पानी भी इसी नाले के जरिए आगे निकलता है। इसके अलावा आगरा टर्मिनल नहर व आगरा राजवाह नहर के फूटने तथा नहरों के सीपेज (रिसाव) का पानी भी इसी रास्ते से आगे जाता है।

कुकथला के ग्रामीण करीब 20 वर्षों से झेल रहे थे जलभराव का दंश

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब 20 वर्षों से सिंचाई विभाग द्वारा इस नाले की सुध नहीं ली गई और न ही इसकी कोई सफाई कराई गई। करीब 10 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधान रामखिलाडी ने मनरेगा के तहत इसके कुछ हिस्से की सफाई अवश्य कराई थी, लेकिन वह नाकाफी साबित हुई। इसके चलते ग्रामीणों को लंबे समय से हर साल बरसात में भारी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता था और फसलें भी जलमग्न हो जाती थीं।

किसान नेताओं के संघर्ष का परिणाम, कुकथला में जेसीबी से सफाई शुरू

किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को साथ लेकर सिंचाई विभाग में कई बार शिकायत पत्र दिए गए थे। समस्या का समाधान न होने पर पिछले वर्ष जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पर धरना भी देना पड़ा था। हालांकि, पिछले साल बरसात शुरू होने के कारण नाले के केवल एक छोटे हिस्से की ही सफाई हो पाई थी।

अब बाकी बचे हुए बड़े हिस्से की सफाई के लिए सिंचाई विभाग द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार जेसीबी मशीन लगाकर काम कराया जा रहा है, जिससे कुकथला और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

इस मौके पर ग्रामीणों ने जताई खुशी

कुकथला में नाले की सफाई शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:

  • चौधरी निरंजन सिंह
  • पोपल दास बाबा
  • सोनू बघेल
  • हेमंत कुशवाह
  • पप्पू ठाकुर
  • बॉबी मास्टर
  • बाबूलाल बाल्मीकि
  • अमित ठाकुर
  • चौधरी दीवान सिंह
  • ठाकुर बच्चू सिंह
  • अजय सिंह सहित तमाम ग्रामीण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *