प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
कागारौल (आगरा)। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत एक बड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत किरावली-कागारौल मार्ग से गिर्राज सिंह नेता के भट्टे के पास से होकर गांव सलेमबाद तक 740 मीटर लंबी नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पूरी सड़क के निर्माण पर कुल 76 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसका कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
विधायक ने किया भूमि पूजन
शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा/विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा:
“प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों को बेहतर सड़क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर धरातल पर कार्य कर रही है।”

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
सड़क शिलान्यास के इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, ब्रजकिशोर चाहर, अंजना चाहर, केशव प्रधान, वीरी सिंह, महावीर सिंह चाहर, श्यामवीर सिंह, नैम सिंह और मंगल सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और समर्थक उपस्थित रहे।

