प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय
किरावली/आगरा। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते फतेहपुर सीकरी विधानसभा के गाँव बरौदा सदर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गाँव निवासी मेवसिंह सोलंकी (पुत्र गोपीराम जी) का मकान बारिश के कारण अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गरीब परिवार का मकान गिर जाने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी तुरंत गाँव बरौदा सदर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित मेवसिंह सोलंकी और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया और उनका ढांढस बंधाया।

तहसील प्रशासन की टीम ने किया सर्वे, जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता
घटनास्थल पर ही डॉ. रामेश्वर चौधरी ने तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर बुलवाया और पीड़ित परिवार के हुए नुकसान का विस्तृत सर्वे कराया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर निर्देश दिए कि जल्द से जल्द क्षति का सही आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को शासन द्वारा दी जाने वाली दैवीय आपदा राहत राशि एवं आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराई जा सके।
जर्जर मकानों के सर्वे और सुरक्षा के दिए निर्देश
क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए डॉ. रामेश्वर चौधरी ने तहसील और राजस्व विभाग की टीमों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र के सभी संभावित जर्जर मकानों का चिन्हांकन कर सर्वे कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

