• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली में सर्वसमाज की एकजुटता! महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को लेकर 36 बिरादरी के लोग धरने पर डटेकिरावली में सर्वसमाज की एकजुटता! महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को लेकर 36 बिरादरी के लोग धरने पर डटे
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय

किरावली (आगरा)। किरावली के मुख्य चौराहे पर महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा को लेकर प्रशासन और स्थानीय निवासियों के बीच उपजा गतिरोध अब विशाल जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। बीती रात प्रशासन द्वारा प्रतिमा हटाने के प्रयास के बाद शुरू हुआ यह प्रदर्शन सिर्फ एक समाज तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि 36 बिरादरी (सर्वसमाज) के लोग एकजुट होकर रात से ही मुख्य चौराहे पर शांतिपूर्ण धरने पर डटे हुए हैं।

किरावली में सर्वसमाज की एकजुटता!
“एक समाज नहीं, 36 समाज की है यह लड़ाई”

धरना स्थल से नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महाराजा सूरजमल जी संपूर्ण देश और सर्वसमाज का गौरव हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा:

“यह किसी एक जाति या समाज का आंदोलन नहीं है, बल्कि किरावली की 36 बिरादरी के लोग महाराजा सूरजमल जी के सम्मान में एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

अनुशासित धरना: महिला, बुजुर्ग और युवा शक्ति मैदान में

धरने को पूरी तरह अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। प्रदर्शन स्थल पर असामाजिक तत्वों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रखा गया है। धरने का कुशल संचालन व प्रतिनिधित्व नरेश इंदौलिया उर्फ बिट्टू भैया, दीवान सिंह, रोहित चाहर, पवन इंदौलिया, आर.के. इंदौलिया, संतोष इंदौलिया, दीपचंद चाहर,योगेश पुरामना सहित क्षेत्र के वरिष्ठ और जिम्मेदार लोग कर रहे हैं।

सुबह होते-होते सर्वसमाज के बुजुर्गों, युवाओं और बड़ी संख्या में महिला शक्ति के पहुँचने से धरना स्थल पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

प्रशासन की मुस्तैदी और नागरिकों का रुख

ज्ञात हो कि चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत इंदौलिया द्वारा मुख्य चौराहे पर प्रतिमा का अनावरण किया गया था, जिसे देर रात प्रशासनिक टीम ने हटाने का प्रयास किया था। नागरिकों की मुस्तैदी से प्रतिमा को यथास्थान रखा गया। नागरिक अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा को वहीं स्थापित रखने की मांग पर अड़े हुए हैं।

(खबर पर लगातार अपडेट जारी है…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *