• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली: 19 सितंबर को निकलेगी माँ नारायणी माता की भव्य शोभायात्रा, सेन समाज की बैठक में कार्यकारणी गठित

ByKarmveer Singh

Aug 7, 2026
किरावली: 19 सितंबर को निकलेगी माँ नारायणी माता की भव्य शोभायात्रा, सेन समाज की बैठक में कार्यकारणी गठितकिरावली: 19 सितंबर को निकलेगी माँ नारायणी माता की भव्य शोभायात्रा, सेन समाज की बैठक में कार्यकारणी गठित
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय

कस्बा किरावली स्थित देव गार्डन में सेन समाज की आराध्य देवी माँ नारायणी माता की आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा की रूपरेखा, मार्ग व्यवस्थाओं और अन्य जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

राजेश सविता बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजेश सविता को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां तय की गईं:

  • अध्यक्ष: राजेश सविता
  • उपाध्यक्ष: जय प्रकाश एवं धर्मेंद्र
  • कोषाध्यक्ष: ख्याली राम मास्टर एवं सुभाष डीलर
  • सचिव: राकेश सिंह एवं पवन कुमार
  • महासचिव: विनोद कुमार, बलराम, देवेंद्र एवं राधे श्याम
  • महामंत्री: प्रमोद कुमार, गोरेलाल एवं पवन सविता
  • सदस्य: बंटू, राजवीर, गोवर्धन, राधे सविता एवं पवन

संरक्षक मंडल का हुआ चयन

शोभायात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए समाज के वरिष्ठजनों का एक संरक्षक मंडल भी गठित किया गया। इसमें रोशन लाल चित्तौड़िया (प्रधान जी), शिवराम भगत जी, शिव सिंह, ब्रजकिशोर, जसवंत सिंह, होतम सिंह, दामोदर मास्टर, भूरी सिंह, ज्ञान सिंह प्रधान एवं होती लाल को शामिल किया गया है।

समाजबंधुओं से की अधिक से अधिक शामिल होने की अपील

बैठक में मौजूद समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने 19 सितंबर को निकलने वाली माँ नारायणी माता की शोभायात्रा को ऐतिहासिक, भव्य एवं अनुशासित बनाने का संकल्प लिया। समिति के पदाधिकारियों ने समस्त सेन समाजबंधुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *