• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर आगरा में हुंकार: आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई का संकल्प

ByKarmveer Singh

Apr 14, 2026
अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर आगरा में हुंकार: आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई का संकल्पअंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर आगरा में हुंकार: आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई का संकल्प
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

आगरा/मलपुरा: अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के अवसर पर बमरौली रोड स्थित भगवती गार्डन में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने अपने गौरवशाली पूर्वजों को नमन करते हुए देश और समाज के हित में एकजुट होने का संकल्प लिया। साथ ही, केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की बहाली को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया।

अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर आगरा में हुंकार: आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई का संकल्प

महापुरुषों की शहादत को किया याद

कार्यक्रम में सम्राट पोरस, सम्राट कनिष्क, महाराजा सूरजमल, वीर गोकुला जाट और राजा महेंद्र प्रताप जैसे महान योद्धाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन बैसाखी पर्व और जलियांवाला बाग हत्याकांड की स्मृति का भी है, जहाँ समाज के वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था।

आरक्षण के लिए अब आर-पार की लड़ाई: प्रताप चौधरी

मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी (पूर्व विधायक) ने कहा, “केंद्रीय सेवा में जाट आरक्षण की यह लड़ाई अब अंतिम होगी। नौजवानों के भविष्य के लिए हमें वर्तमान सरकार पर निर्णायक दबाव बनाना होगा।” उन्होंने समाज से अपील की कि हक की इस लड़ाई में एकजुटता ही सबसे बड़ा हथियार है।

11 साल का वादा और केंद्र की लचर पैरवी

जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में लचर पैरवी के कारण आरक्षण निरस्त हुआ, जिससे लाखों नौजवानों का नुकसान हुआ। वहीं, अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, तो जाट समाज आगामी चुनावों में वोट की शक्ति से जवाब देगा।

महिला और युवा शक्ति ने भरी हुंकार

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निर्मल चाहर और महानगर अध्यक्ष वंदना सिंह ने कहा कि आरक्षण की इस लड़ाई में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगी। युवा विंग ने भी अंतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह छोंकरअनिल चाहर ने किया और अध्यक्षता प्रहलाद सिंह चाहर (बाबूजी) ने की।

प्रमुख वक्ता और सहभागी

प्रतिनिधि एवं प्रधान:

  • अजीत चाहर (प्रधान)
  • बॉबी प्रधान
  • गौरव चौधरी (प्रधान)
  • विजयपाल सिंह (प्रधान)
  • सुभाष चाहर (प्रधान)
  • कीर्ति प्रधान

जाट महासभा के पदाधिकारी:

  • जयप्रकाश चाहर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जाट महासभा)
  • प्रमेंद्र फौजदार (उपाध्यक्ष)

अन्य गणमान्य व्यक्ति:

  • प्रताप सिंह चाहर
  • भूपेंद्र सिंह राणा
  • चौधरी नवल सिंह
  • लोकेंद्र चौधरी
  • भारत सिंह कुंतल
  • सुभाष रावत
  • ज्ञानेंद्र मुखिया
  • रणधीर सिंह काका
  • कैप्टन तेजवीर सिंह
  • डॉ. जेपी सिंह
  • अशोक चाहर
  • हाकिम सिंह नोहवार
  • संजय सोलंकी
  • विवेक चाहर
  • हरिओम चाहर
  • खजान सिंह भगौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *