रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी: क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल व जवाहर सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार शाम वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और सामाजिक संदेशों के जरिए सबको प्रेरित किया।
कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग
समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. रामेश्वर चौधरी (चेयरमैन, चौ. रघुनाथ डिग्री कॉलेज), प्रबंधक राजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन टी.सी. मित्तल, भाजपा नेता सोनू चौधरी, विश्वेंद्र सरपंच, प्रबंधक संजीव चौधरी और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सत्यपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। सरस्वती वंदना और गणेश वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई, जिसमें देशभक्ति और लोकगीतों पर बच्चों ने शानदार नृत्य पेश किए।

कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ-बालिका शिक्षा’ जैसे गंभीर विषयों पर मार्मिक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। डॉ. रामेश्वर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की साल भर की कड़ी मेहनत और उनके भीतर छिपे समर्पण को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच हैं। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली शील्ड और प्रशस्ति पत्र
समारोह के दौरान कक्षा 1 से 12वीं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर प्रमेंद्र फौजदार, बॉबी सरपंच, तेजवीर एडवोकेट, रंजीत चौधरी, जिंदल फाउंडेशन के प्रबंधक गौरव जिंदल, रोहित चौधरी, मुनेश चौधरी, अजय चौधरी, भुवनेश्वर, सनी सविता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संजय परमार व टीकम सिंह ने किया। अंत में प्रबंधक संजीव चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

