• Wed. Jun 3rd, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनडीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का हल्लाबोल, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा)।

देश में लगातार बढ़ रही डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों के विरोध में बुधवार (27 मई 2026) को समाजवादी पार्टी फतेहपुर सीकरी विधानसभा इकाई के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपाईयों ने सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (SDM) किरावली को सौंपा।

रिक्शे पर बाइक रखकर जताया अनोखा विरोध

सपा कार्यकर्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन किरावली स्थित विधानसभा फतेहपुर सीकरी के कैंप कार्यालय ‘चौधरी कॉम्प्लेक्स’ से शुरू हुआ। यहाँ से कार्यकर्ता तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन का एक अनोखा रूप देखने को मिला, जहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से रिक्शे पर मोटरसाइकिल रखकर और पैदल मार्च कर बढ़ती महंगाई के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत कम किया जाए।

डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का हल्लाबोल
जनता त्रस्त, सरकार मस्त: सपा नेता

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। रसोई गैस से लेकर ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया, तो समाजवादी पार्टी जनता के हक के लिए आंदोलन को और उग्र करेगी।

प्रदर्शन में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे:

  • सुरेन्द्र चौधरी (पूर्व जिला महासचिव)
  • रहीशपाल चाहर (विधानसभा अध्यक्ष)
  • देवेन्द्र शर्मा (विधानसभा महासचिव)
  • सत्यदेव यादव (प्रदेश सचिव)
  • मुकेश यादव (सपा नेता)
  • राशिद कुरैशी (जिला उपाध्यक्ष)

अन्य उपस्थित कार्यकर्ता:

रमजान उस्मानी, शाबिर कुरैशी, रूप किशोर शर्मा, गुड्डू कुरैशी, सुलेमान अहमद, प्रमोद कुमार, रहीश कुरैशी, कमल सिंह, राजू, शरीफ बेग, आकाश यादव, असरार, वीरी सिंह, अतर सिंह, राधाबल्लभ, सोनू, राहुल चाहर, बीरेंद्र, लाल सिंह, पुष्पेन्द्र, अजमेरी खान आदि सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *