• Tue. Jul 7th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक चौधरी बाबूलाल ने किरावली में किया भव्य पौधारोपण

ByKarmveer Singh

Jun 6, 2026
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत विधायक चौधरी बाबूलाल ने किरावली में किया भव्य पौधारोपण'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत विधायक चौधरी बाबूलाल ने किरावली में किया भव्य पौधारोपण
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की शुरुआत सीकरी क्षेत्र में सबसे पहले चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय परिसर, किरावली से की गई। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों और कार्यक्रमों में पहुँचकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया और लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

सांसें हो रही हैं कम, “आओ पेड़ लगाएं हम”

इस पुनीत अवसर पर पर्यावरण चेतना जागृत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी, पिघलते ग्लेशियर और लगातार बदलता मौसम हमें सचेत कर रहे हैं। प्रकृति हमें सब कुछ मुफ्त में देती है, लेकिन बदले में वह हमसे सिर्फ थोड़ी सी देखभाल और सम्मान मांगती है। विधायक जी ने जनता से अपील की कि विश्व पर्यावरण दिवस पर केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं।

पर्यावरण को बचाने के लिए लिए गए ये 3 बड़े संकल्प:

  1. इस साल कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसके बड़े होने तक देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं लें।
  2. पानी की हर एक कीमती बूंद को बर्बाद होने से बचाएं।
  3. ‘सिंगल-यूज़ प्लास्टिक’ (जैसे प्लास्टिक थैलियां और बोतलें) का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करें।

“प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है।”चौधरी बाबूलाल (विधायक, फतेहपुर सीकरी)

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

किरावली के चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग की टीम और भाजपा संगठन के प्रमुख चेहरे एक साथ नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये लोग रहे उपस्थित: इस पुनीत अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ,ब्लॉक प्रमुख श्री महाराज सिंह, एलडीबी बैंक किरावली के श्री घूरेलाल आर्य, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी (BDO) अछनेरा, रेंजर फॉरेस्ट किरावली, मनोज सिंह, उदयवीर सिंह फौजी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *