रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी: थाना क्षेत्र के गांव सीकरी चार हिस्सा में बीती रात एक गरीब मजदूर के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक झटके में मजदूर की मेहनत की कमाई और घरेलू सामान को खाक कर दिया।
फतेहपुर सीकरी: रात के सन्नाटे में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि मजदूर भूपेंद्र सिंह पुत्र नेकराम के पुराने मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर से उठती आग की लपटों और पीड़ित परिवार की चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
सीकरी चार हिस्सा में हजारों का नुकसान
ग्रामीण समाजसेवी मिथुन लोधी ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक मकान में रखा अनाज, पशुओं का भूसा और पहनने वाले कपड़े जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
फतेहपुर सीकरी: दमकल और ग्रामीणों ने पाया काबू
घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों के बाद आग पर बामुश्किल काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक हजारों रुपए का घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। पीड़ित मजदूर ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है ताकि वह अपने परिवार का गुजर-बसर दोबारा शुरू कर सके।

