• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

आगरा के बरहन से 16 वर्षीय किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

ByKarmveer Singh

Apr 28, 2026
आगरा के बरहन से 16 वर्षीय किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिसआगरा के बरहन से 16 वर्षीय किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

बरहन (आगरा)। थाना बरहन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़ी भण्डार से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

फरवरी से है लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रागिनी पुत्री उदयवीर, निवासी ग्राम गढ़ी भण्डार, थाना बरहन, गत 12 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली।

पहचान के मुख्य विवरण:

  • नाम: रागिनी
  • उम्र: करीब 16 वर्ष
  • रंग: सांवला
  • कद: 4 फुट
  • पहनावा: घर से निकलते समय रागिनी ने स्कूल की ड्रेस और नीली जींस पहनी थी, साथ ही पैरों में चप्पल थी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में थाना बरहन (कमिश्नरेट आगरा) पर मु0अ0सं0 25/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस और परिजन सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से किशोरी का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

यहाँ दें सूचना:

यदि किसी व्यक्ति को इस किशोरी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें:

  • प्रभारी निरीक्षक (थाना बरहन): 9454402725
  • विवेचक/जांचकर्ता: 8449656509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *