रिपोर्ट: कृष्ण मुरारी अछनेरा UP Live 24X7 खबर सच के साथ
अछनेरा (आगरा): फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गाँव रैपुरा अहीर में विकास की नई इबारत लिखी गई है। विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में गाँव रैपुरा अहीर से दक्षिणी बाईपास हाईवे तक बनने वाले 1100 मीटर सीसी मार्ग का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ।
72 लाख की लागत से सुधरेगी राह
लगभग 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लिए लाइफलाइन साबित होगा। काफी समय से ग्रामीण इस सड़क की मांग कर रहे थे। चुनाव के दौरान विधायक चौधरी बाबूलाल जी ने जो आश्वासन दिया था, उसे अमलीजामा पहनाते हुए कार्य शुरू करा दिया गया है।
लखनऊ से दिल्ली तक दौड़, पर विकास न रुके
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय विधायक जी अपनी “कथनी और करनी” के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा:
“क्षेत्र के विकास के लिए चाहे लखनऊ जाना पड़े या दिल्ली, विधायक जी पीछे नहीं हटते। यह सड़क जनता के उस विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है, जो उन्होंने वोट के रूप में दिया था।”
ग्रामीणों ने जताया आभार
कार्यक्रम में उपस्थित ‘देवतुल्य सरदारी’ और गणमान्य नागरिकों ने विधायक जी और उनके प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से राहगीरों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

