रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
आगरा और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने जिला अध्यक्ष मनमोहन चाहर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को शासन तक पहुंचाया। सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे 1 जुलाई से लखनऊ में भाजपा कार्यालय और राज भवन समेत अन्य प्रमुख स्थानों का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

प्रमुख मांगें
ज्ञापन में निम्नलिखित मांगों को प्राथमिकता दी गई है:
- मानदेय में बढ़ोतरी: वर्तमान मानदेय में वृद्धि की जाए।
- नियमितीकरण: सेवा को नियमित किया जाए।
- राज्य कर्मचारी का दर्जा: ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए।
- अन्य सुविधाएं: आकस्मिक चिकित्सा अवकाश जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
ज्ञापन सौंपने के दौरान इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर जनपद के बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विनय रावत, दलवीर बघेल, हरेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, देशराज सिंह धाकरे, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, विष्णु कुमार, योगेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, रविंद्र सिंह चाहर, सर्वेश सिंह, सचिन कुमार, सोमवीर सिंह सोलंकी, प्रताप सिंह, सोनवीर चौधरी, अवधेश यादव और धारा सिंह समेत अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

