• Tue. Jul 7th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

भाकियू (अमर टिकैत) के नए जिलाध्यक्ष प्रदीप मुखिया का जोरदार स्वागत, सरकार को दी चेतावनी- “किसानों की अनदेखी की तो बात मनवाना भी जानते हैं”

आगरा: गाँव खेड़ा बाक़न्दा में जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया का ऐतिहासिक स्वागत; महंगाई, बिजली और टोरेंट पावर के मुद्दे पर सरकार को घेराआगरा: गाँव खेड़ा बाक़न्दा में जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया का ऐतिहासिक स्वागत; महंगाई, बिजली और टोरेंट पावर के मुद्दे पर सरकार को घेरा
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

आगरा: गाँव खेड़ा बाक़न्दा में जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया का ऐतिहासिक स्वागत; महंगाई, बिजली और टोरेंट पावर के मुद्दे पर सरकार को घेरा

आगरा: भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया का प्रथम बार गाँव खेड़ा बाक़न्दा पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों और किसान नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदीप मुखिया के तेवर बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया और आगरा जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन अपने अंदाज में बात मनवाना भी जानती है।

टोरेंट का ₹431 करोड़ माफ और जनता पर 10% बिजली बिल का बोझ – धोखा है: प्रदीप मुखिया

स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया ने बढ़ती महंगाई पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि:

“आज देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। डीएपी, यूरिया, डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडर जैसी कोई चीज नहीं बची है, जिस पर सरकार ने दाम न बढ़ाए हों। सबसे बड़ा अन्याय तो यह है कि एक तरफ निजी कंपनी टोरेंट पावर का ₹431 करोड़ रुपया माफ कर दिया गया, और दूसरी तरफ देश के हर नागरिक व किसान के घरेलू कनेक्शन पर 10% बिजली का दाम बढ़ा दिया गया। यह देश के हर नागरिक के साथ सीधा धोखा है।”

भाकियू (अमर टिकैत) ने मांग की है कि निजी कंपनी का जो पैसा माफ किया गया है, सरकार उस फैसले को तुरंत वापस ले ताकि आम जनता और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक लोड न पड़े।

डीएपी-यूरिया की किल्लत दूर करे सरकार, लाइनों में लग रहा किसान

चौधरी प्रदीप मुखिया ने आगामी बुवाई के सीजन को लेकर खाद-बीज की किल्लत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि समय पर डीएपी और यूरिया की व्यवस्था सुचारू रूप से की जानी चाहिए ताकि किसान समय से अपनी फसलों की बुवाई कर सकें।

अक्सर बुवाई के समय खाद की भारी किल्लत हो जाती है, जिसके कारण अन्नदाता को कई-कई दिनों तक कड़ाके की धूप और लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। सरकार और जिला प्रशासन आगरा जनपद में खाद, बीज और डीएपी की कालाबाजारी रोककर इसकी समय पर सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करे।

“किसान नाजुक स्थिति में, अधिकारी ध्यान दें वरना जवाब देना जानते हैं”

प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश और जनपद का किसान बेहद नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। कर्ज और तंगहाली के कारण तमाम किसानों ने आत्महत्याएं तक की हैं। अधिकारी इस गंभीर स्थिति पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा:

“भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) हमेशा शांतिप्रिय और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखती है। लेकिन अगर लापरवाह कर्मचारी और अधिकारी किसानों की जायज मांगों पर गौर नहीं करेंगे, तो संगठन मुंहतोड़ जवाब देना भी जानता है। निवेदन के बाद यदि अधिकारी बात नहीं मानेंगे, तो हम अपनी बात मनवाना अच्छी तरह जानते हैं। यही संगठन का मुख्य लक्ष्य रहेगा।”

इन प्रमुख लोगों ने किया नए जिलाध्यक्ष का स्वागत

चौधरी प्रदीप मुखिया को आगरा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर गाँव खेड़ा बाक़न्दा में जश्न का माहौल रहा। स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में शामिल रहे:

  • विशम्भर शर्मा, माता प्रसाद शर्मा, देवेन्द्र शर्मा
  • बदन सिंह (प्रधान), पप्पू पंडित, केशव शर्मा
  • विजय सिंह बघेल, बबलू शर्मा, सोनू शर्मा, रामहेत बघेल आदि।

सभी ने एक स्वर में नए जिला अध्यक्ष का समर्थन करते हुए किसान हितों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

‘जय हिंद, जय भारत, जय किसान यूनियन (अमर टिकैत) जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *