• Thu. Jun 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

ताजनगरी में रचेगा इतिहास: फतेहपुर सीकरी में पहली बार होगी ‘सीनियर नेशनल डायमंड बॉल (गुरखी गोला)’ प्रतियोगिता

ByKarmveer Singh

Jun 4, 2026
ताजनगरी में रचेगा इतिहास: फतेहपुर सीकरी में पहली बार होगी 'सीनियर नेशनल डायमंड बॉल (गुरखी गोला)' प्रतियोगिताताजनगरी में रचेगा इतिहास: फतेहपुर सीकरी में पहली बार होगी 'सीनियर नेशनल डायमंड बॉल (गुरखी गोला)' प्रतियोगिता
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी

ताजनगरी के खेल जगत में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 20, 21 और 22 जून को आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज, कराही फतेहपुर सीकरी के प्रांगण में प्रथम सीनियर राष्ट्रीय डायमंड बॉल (गुरखी गोला) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर के पुरुष, महिला एवं मिश्रित (मिक्स) वर्ग के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे।

उत्तर प्रदेश डायमंड बॉल एसोसिएशन और डायमंड बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महाकुंभ की मेजबानी आगरा डायमंड बॉल एसोसिएशन और बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज फतेहपुर सीकरी में कर रहे हैं। महाविद्यालय के निदेशक और सरपंच विश्वेंद्र शर्मा को उनके खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

देश भर से जुटेंगे खिलाड़ी, 5 जून तक होगा रजिस्ट्रेशन

आयोजन अध्यक्ष विश्वेंद्र शर्मा ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को लेकर देश भर के राज्यों में भारी उत्साह है। अब तक मुख्य रूप से इन राज्यों की टीमों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है:

  • उत्तर प्रदेश (मेजबान)
  • हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड
  • राजस्थान और गुजरात
  • महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु
  • पांडिचेरी और दमन दीव

नोट: अन्य राज्यों की टीमों के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है।

फतेहपुर सीकरी में कॉलेज परिसर में बने 3 विशेष कोर्ट, ठहरने की भव्य व्यवस्था

खिलाड़ियों और मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। विश्वेंद्र शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों के रुकने और भोजन की उत्तम व्यवस्था कॉलेज परिसर में ही की गई है, जबकि विभिन्न राज्यों से आने वाले वीआईपी पदाधिकारियों के लिए होटलों में व्यवस्था की गई है। खेल मैदान में तकनीकी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए 3 विशेष डायमंड बॉल कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं।

स्वदेशी खेल ‘गुरखी गोला’ को मिलेगी वैश्विक पहचान

डायमंड बॉल खेल के संस्थापक और ‘फादर ऑफ डायमंड बॉल’ राजीव सोई ने गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि आगरा की माटी से जन्मे इस स्वदेशी खेल (गुरखी गोला) के लिए फतेहपुर सीकरी एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। यह पहली बार है जब इस खेल की इतने बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

वही, आयोजन अध्यक्ष विश्वेंद्र शर्मा ने कहा, “यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि हमारे अपने स्वदेशी खेल को वैश्विक पटल पर ले जाने की दिशा में यह पहला और सबसे बड़ा ऐतिहासिक कदम है।”

खेल प्रेमियों में उत्साह, बधाई देने वालों का लगा तांता

विश्वेंद्र शर्मा को इस राष्ट्रीय आयोजन का अध्यक्ष बनाए जाने पर ब्रज क्षेत्र के खेल प्रेमियों और खेल पदाधिकारियों में भारी उत्साह है। उनके मनोनयन पर एसोसिएशन के महासचिव दिलीप शर्मा, राजीव सोई, धर्मेंद्र बघेल, तकनीकी अधिकारी डॉ. देश दीपक कुलश्रेष्ठ, तरुण चतुर्वेदी, के.पी. सिंह यादव, संजय शर्मा, धीरज मदान और चौधरी एम.डी. अहमद खान आदि ने उन्हें बधाई दी और इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *